Movie prime

शादी के पंडाल में पहुंच गई 2 शेरनियां, शेरनियां बिना कोई नुकसान पहुंचाए जंगल लौट गई

 

RNE Network.

गुजरात का गिर शेरों के लिए जाना जाता है। यहां लोगों का जंगल के राजा से आमना सामना सामान्य बात है। इसी से जुड़ा एक वीडियो जूनागढ़ से सामने आया है।
 

जहां एक शादी के पांडाल में 2 शेरनियां पहुंच गई। हालांकि विवाह समारोह सम्प्पन हो चुका था। ऐसे में ज्यादा लोग नहीं थे, जो थे उन्होंने शेरनियों की एंट्री को कैमरे में कैप्चर कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। 57 सेकण्ड के वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि शादी का मंडप खाली पड़ा है। टेबल पर सिर्फ भोजन के बर्तन रखे है। जबकि कुछ दूरी पर मौजूद लोग शेरनियों को कैमरे में कैप्चर करते और सेल्फी लेते दिख रहे है। शेरनियां बिना किसी को नुकसान पहुंचाए वापस जंगल की तरफ लौट गई।

FROM AROUND THE WEB