' गौमूत्र विशेषज्ञ ' बयान पर शिक्षाविदों ने प्रियंका को घेरा, 215 शिक्षाविदों ने प्रियंका के नाम खुला पत्र जारी किया
Jul 31, 2026, 11:25 IST
RNE Network.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से लोकसभा में आईआईटी मद्रास के निदेशक प्रो वी कामकोटि को ' गौमूत्र विशेषज्ञ ' कहने जाने पर विवाद खड़ा हो गया है।
देश के 215 से अधिक कुलपतियों, पूर्व कुलपतियों, शिक्षाविदों और वैज्ञानिकों ने खुला पत्र जारी कर इस टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि किसी प्रतिष्ठित शिक्षाविद पर इस तरह की निजी टिप्पणी न केवल उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाती है, बल्कि देश के शैक्षणिक संस्थानों की प्रतिष्ठा को भी प्रभावित करती है।
पत्र में कहा गया है कि वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन संसद जैसे सर्वोच्च मंच पर शिक्षाविदों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने प्रियंका गांधी से सार्वजनिक रूप से टिप्पणी वापस लेने और खेद जताने की मांग की है।

