RudraNewsExpress_Logo

भूत से डर के 600 बच्चियां हॉस्टल छोड़ घर चली गयी, अब नए हॉस्टल में इनको शिफ्ट किया जायेगा

 

RNE Network.

21 वीं शताब्दी में भी लोगों का भूत - प्रेत से विश्वास खत्म नहीं हुआ है। लोग अब भी इनको मानते हैं और इनसे उनके मन में डर भी बैठा हुआ है। इसी तरह का एक नया वाकिया महाराष्ट्र के अमरावती से सामने आया है।
 

महाराष्ट्र के अमरावती में सरकारी आवासीय स्कूल की करीब 600 छात्राएं हॉस्टल में भूत - प्रेत होने की बात से डरकर घर चली गयी। मामला 22 जुलाई को 4 छात्राओं के अजीब व्यवहार से शुरू हुआ था। अब प्रशासन ने छात्राओं के लिए स्कूल परिसर में नया हॉस्टल तैयार किया है। उन्हें 1 सितम्बर से वहां शिफ्ट किया जायेगा। 
 

दरअसल, अमरावती के डोमा स्थित स्कूल में 22 जुलाई को 4 छात्राएं अचानक रोने लगी, फिर जोर जोर से हंसने लगी। उनके इस तरह के व्यवहार से हॉस्टल में डर का माहौल बन गया। अधिकारियों को आशंका है कि इसके पीछे मानसिक तनाव हो सकता है।
 

घटना के बाद छात्राओं और स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की बातें फैलने लगी। एक मान्यता थी कि स्कूल परिसर में मौजूद महुआ के पेड़ पर आत्मओं का वास था। पेड़ काटे जाने के बाद कुछ लोगों ने छात्राओं के व्यवहार को इससे जोड़ दिया।

FROM AROUND THE WEB