ऑनलाइन आर्डर का बड़ा धोखा !!, तेल की जगह पानी भेज दिया, मामला कोर्ट पहुंचा
Apr 17, 2026, 11:49 IST
RNE Network.
सावधान ! अब ऑनलाइन आर्डर पर भी ग्राहक के साथ धोखा हो सकता है। इसलिए ऑनलाइन सामान मंगवाने वालों को अब बहुत ही सावधानी बरतनी होगी। फ्रॉड होते ही अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।
दरअसल ऑनलाइन आर्डर का बड़ा धोखा सामने आया है। तेल की जगह पानी भेज दिया गया। ग्राहक ने मजबूर होकर कंज्यूमर कोर्ट का दरवाजा न्याय के लिए खटखटाया है।
तेलंगाना के मेडचल जिले में एक ऑनलाइन आर्डर से जुड़ा चोंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक उपभोक्ता को कुकिंग ऑयल के बजाय पानी से भरा कैन मिलने का आरोप है। यह घटना बोदुप्पल के अंतर्गत चेंगीचेरला की क्रांति कॉलोनी में हुई। जिससे क्विक सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए है।

