RudraNewsExpress_Logo

RTI कानून के प्रभावी क्रियान्वयन पर बीकानेर में होगी विचार-गोष्ठी, शकील अख्तर आएंगे!
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के प्रभावी क्रियान्वयन और सूचना आयोगों की भूमिका पर चर्चा के लिए शनिवार, 17 अक्टूबर को बीकानेर में विचार-गोष्ठी आयोजित होगी। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, बीकानेर एवं डॉ. तनवीर मालावत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह कार्यक्रम शाम 6:15 बजे सागर होटल में आयोजित किया जाएगा।

विचार-गोष्ठी के मुख्य वक्ता तमिलनाडु के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं तमिलनाडु सूचना आयोग के पूर्व अध्यक्ष शकील अख्तर होंगे। वे सूचना अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, सूचना आयोगों की भूमिका तथा सरकारी व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखेंगे।

सूचना आयोगों की भूमिका पर मंथन : 

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के स्टेट वाइस चेयरमैन विजय खत्री ने बताया कि विचार-गोष्ठी में सूचना आयोगों की वर्तमान स्थिति, उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों और सूचना के अधिकार को प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम संयोजक एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राजेन्द्र जोशी तथा समन्वयक डॉ. तनवीर मालावत के अनुसार, कार्यक्रम के दूसरे चरण में ख्यातनाम ट्रम्पेट वादक आमिर अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

FROM AROUND THE WEB