Movie prime

अभिजीत दिपके अब अनशन पर, अन्ना हजारे भी बोले

 

RNE Special.

कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से दिल्ली के जंतर मंतर पर दिए जा रहे धरने में कल अचानक बड़ा मोड़ आ गया। दिल्ली पुलिस ने कल सुबह अचानक आमरण अनशन पर बैठे समाजसेवी, पर्यावरणविद सोनम वांगचुक को जबरदस्ती उठा लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया।
इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके आमरण अनशन पर बैठ गए। पुलिस कार्यवाई के विरोध में विपक्ष के अनेक नेता व सांसद जंतर मंतर पहुंच गए। धरना व अनशन स्थल पर कल से अचानक भीड़ बढ़ गयी है। कॉकरोच जनता पार्टी अपने कल के संसद तक के मार्च के निर्णय पर अडिग है। उसके लिए लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं।

अन्ना हजारे की भी एंट्री हुई:

छात्रों के इस आंदोलन में अब अन्ना हजारे की भी एंट्री हो गयी है। हजारे ने कहा है कि सोनम वांगचुक के धैर्य की परीक्षा न लें।उन्होंने सरकार को सलाह दी कि उनसे बातचीत करने में क्या हर्ज है। केंद्र सरकार को उनसे बात करनी चाहिए। अन्ना हजारे ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सत्कार को उनकी सीमाओं की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। उनकी मांगों पर हां या नहीं कहें, लेकिन बातचीत करने में क्या गलत है।

वांगचुक दवा नहीं ले रहे:

आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती अस्पताल में तो भर्ती करा दिया मगर वे वहां भी अड़े हुए हैं। सोनम वांगचुक ने अस्पताल में दवा लेने से इंकार कर दिया है । ड्रिप चढ़ाने से भी मना कर दिया है। डॉक्टरों ने इसे जरूरी बताया पर वांगचुक और उनका परिवार नहीं माना।

FROM AROUND THE WEB