सरकार को अभिजीत दिपके की खुली चेतावनी
RNE Network.
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने सरकार को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सरकार को गलतफहमी में बिल्कुल नहीं रहना चाहिए कि एक मंत्री के इस्तीफे के बाद गुस्सा ठंडा हो चुका है।
इस भ्रम में न रहे सरकार। दिपके ने कहा कि लोगों में बहुत गुस्सा है और वह गुस्सा सिर्फ एक मंत्री के खिलाफ नहीं, बल्कि पूरी सरकार के खिलाफ है। यदि ये लोग अभी भी नहीं सुधरेंगे तो हम फिर सड़क पर उतरेंगे। हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहेगा।
क्या इसके लिए कोई टाइमलाइन है, इस पर जवाब में दिपके ने कहा कि यह हम बता देंगे। अभिजीत दिपके ने कहा कि सरकार को लिखित में कहना चाहिए कि जितने भी प्रदर्शनकारी थे, उनके ऊपर जितने भी केस लगेंगे, वे वापस लेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को परेशान नहीं किया जाएगा। पुलिस ने 20 जुलाई को बहुत खून बहा दिया, शायद इससे अभी तक उनका मन नहीं भरा है।

