अभिनेता संतोष नायर का निधन हुआ, एक हादसे में इस मलयालम फिल्म अभिनेता का निधन हुआ
Updated: May 6, 2026, 09:27 IST
RNE Network.
दक्षिण भारतीय सिनेमा से एक दुखद खबर है। मलयालम सिनेमा के चर्चित व पॉपुलर अभिनेता संतोष नायर का निधन हो गया है। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन से दक्षिण भारत के सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।
मलयालम अभिनेता संतोष नायर का निधन एक हादसे के बाद हुआ है। वे अपनी धर्मपत्नी शुभाश्री के साथ घूमने जा रहे थे। पठानमथिटा के एनाथ के पास कार लॉरी से टकरा गई। हादसे में पति - पत्नी दोनों घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान हार्ट अटैक आने से संतोष नायर की मौत हो गयी।

