Movie prime

हार के बाद अब सड़क पर उतरी ममता दीदी, छात्रा के रेप - मर्डर केस में न्याय की मांग, निकाला केंडल मार्च

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल के बरुईपार में छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इसको लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को ममता ने अपने घर, कालीघाट में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।
 

ममता दीदी ने कैंडल मार्च की अगुवाई भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। इन लोगों ने इस विभत्स घटना के विरोध में आंदोलन किया। इससे पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाए थे कि ममता बनर्जी को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया है।
 

हालांकि इसके बाद जिस तरह से ममता प्रदर्शन में शामिल हुई , वह दिखा रहा है कि वे ज्यादा आक्रामक रुख अपना रही है। इससे पहले टीएमसी के ममता बनर्जी गुट के नेताओं ने दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में लागू निषेधाज्ञा के बीच सोमवार को दौरा किया। इन लोगों ने 11 वर्षीय बच्ची के परिजनों से मुलाकात की। जिसकी कथित तौर पर बलात्कार के बाद हत्या कर दी गयी थी।

FROM AROUND THE WEB