Movie prime

हवा में बंद हो गया एयर इंडिया विमान का इंजन, इमरजेंसी लैंडिंग, मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी एयर इंडिया की फ्लाइट

 

RNE Network.

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट का कल अचानक हवा में इंजन बंद होने से हड़कम्प मच गया। पायलट ने तुरंत रेडियो पर इमरजेंसी अलर्ट जारी किया।
 

हालांकि, राहत भरी बात यह रही कि विमान सुरक्षित लैंड कर गया और कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ। यह घटना गुरुवार को फ्लाइट एआइ 2812 ( एक 320 विमान ) में हुई। इस फ्लाइट को असल मे सुबह 2.05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन इसने लगभग सुबह 2.15 बजे उड़ान भरी। विमान लगभग तड़के सुबह 2.35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर वापस लौट आया।

FROM AROUND THE WEB