RudraNewsExpress_Logo

एयर इंडिया फ्लाइट के पायलट का गांजा टेस्ट दूसरी बार पॉजिटिव

 

RNE Network.

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट 2379 के पायलट - इन - कमांड की साइकाएक्टिव पदार्थों की जांच दूसरी बार पोजेटिव आयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त के बाद दोनों पायलटों का अनिवार्य स्क्रीनिंग टेस्ट कराया गया था। 
 

सह - पायलट की जांच में ऐसी कोई चिंता सामने नहीं आई, जबकि पायलत्व- इन - कमांड की शुरुआती रिपोर्ट के बाद सैम्पल को पुष्टि के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजा गया। जहां टेस्ट पोजेटिव आया।
 

शुरुआती जांच में पायलट - इन - कमांड के सैम्पल में आगे विश्लेषण की जरूरत सामने आई थी। इसके बाद नमूना निर्धारित प्रयोगशाला में कंफ्मेंट्री टेस्ट के लिए भेजा गया। अब इस जांच की रिपोर्ट भी पोजेटिव आयी है। पायलट के सैम्पल में साइकोएक्टिव पदार्थ की मौजूदगी पाई गई है। पायलट की जांच में मारिजुआना ( गांजा ) के इस्तेमाल की पुष्टि हुई है। दोनों पायलटों को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।

FROM AROUND THE WEB