Movie prime

रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान से पक्षी टकराया, कई उड़ानें प्रभावित

 

RNE Network.

विमान से एक पक्षी के अचानक टकरा जाने का बड़ा असर रायपुर से उड़ने वाली अनेक फ्लाइट पर पड़ा है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। एयर इंडिया का विमान जब रायपुर में लैंड कर रहा था तब पक्षी विमान से टकराया था। कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई मगर एकबारगी विमान में सवार यात्री जरूर हड़बड़ा कर डर गए थे।
 

दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट से बुधवार सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी टकरा गया। सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित रहे। सुरक्षा प्रक्रिया के चलते अन्य उड़ानों का संचालन करीब दो घन्टे प्रभावित रहा।

FROM AROUND THE WEB