Air India's flight hit by turbulence; हवा में बेकाबू हुई एयर इंडिया की फ्लाइट, टर्बुलेंस से 12 घायल; विमान की छत तक क्षतिग्रस्त
Rudra News Express New Delhi.
एअर इंडिया की Phuket-Delhi फ्लाइट टर्बुलेंस यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। पलटे खाती हुई कई फीट तक नीचे आई। गनीमत रही कि फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया लेकिन इस बीच 12 यात्री और क्रू मेम्बर घायल हो गए। इनमें से 7 घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल Phuket (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान मंगलवार को भीषण turbulence (हवा के तेज झटकों) की चपेट में आ गई। तेज झटकों के कारण विमान अचानक कई फीट नीचे आया और कुछ मिनट तक बुरी तरह हिलता रहा। इस घटना में 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल* हो गए। इनमें से 7 घायलों को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार दिया गया।
डेढ़ घंटे बाद शुरू हुए तेज झटके :
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के लगभग डेढ़ घंटे बाद अचानक विमान तेज झटकों का शिकार हो गया। उस समय सुबह होने के कारण अधिकांश यात्री सो रहे थे। बताया जाता हा कि विमान करीब 2 से 3 मिनट तक लगातार ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं हिलता रहा जिससे कई लोग अपनी सीटों से उछल गए। उनका दावा है कि 15 से 20 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जबकि 70 से 80 प्रतिशत यात्रियों को हल्की चोटें लगीं।
विमान की छत में भी आई दरारें :
घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में विमान के केबिन की छत (सीलिंग पैनल) में दरारें दिखाई दीं। एयरपोर्ट पर घायलों को व्हीलचेयर के जरिए बाहर लाया गया। एक एयर होस्टेस की गर्दन में चोट लगने के कारण उसे *नेक ब्रेस* पहनाया गया, जबकि अन्य घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
एयर इंडिया का बयान :
एयर इंडिया ने शुरुआती बयान में कहा था कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं तथा किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि बाद में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी सामने आई। घटना की जांच की जा रही है।
क्या होता है टर्बुलेंस?
टर्बुलेंस वह स्थिति होती है जब हवा का प्रवाह अचानक बदल जाता है। इससे विमान को तेज झटके लगते हैं और वह कुछ समय के लिए ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं हिलने लगता है। कई बार विमान अचानक कुछ फीट नीचे भी आ जाता है, जिससे यात्रियों को ऐसा महसूस होता है कि विमान गिर रहा है। हालांकि, अधिकांश मामलों में विमान पूरी तरह नियंत्रण में रहता है और प्रशिक्षित पायलट सुरक्षित तरीके से स्थिति संभाल लेते हैं।
जानिए क्या-क्या हुआ :
* फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में आई।
* 12 यात्री और क्रू सदस्य घायल, 7 अस्पताल में भर्ती।
* विमान में 100 से अधिक लोग सवार थे।
* केबिन की छत के पैनल में दरारें दिखाई दीं।
* दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
* घटना की जांच जारी है।

