डॉक्टर की पर्ची से ही मिलेगी अल्कोहल वाली दवाएं, केंद्र सरकार ने अल्कोहल वाली दवाओं को लेकर सख्ती की
Jul 11, 2026, 10:12 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने अल्कोहल युक्त ओरल दवाओं की बिक्री को लेकर सख्ती कर दी है। इन दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह सख्ती की गई है। इसके लिए सरकार ने नए नियम बनाये हैं।
नए नियमों के मुताबिक 12 प्रतिशत से अधिक एथिल अल्कोहल और 30 एमएल से बड़ी पैकिंग वाली पीने की दवाएं केवल डॉक्टर के पर्चे से ही मिलेगी। वहीं इसका रिकॉर्ड मेडिकल स्टोर को रखना होगा। इन सभी दवाओं को एच - 1 शेड्यूल में शामिल किया गया है। सरकार का उद्देश्य दवाओं के दुरुपयोग और नशे में इस्तेमाल पर रोक लगाना है। हालांकि सरकारी गजट में प्रकाशन के छह माह बाद नए नियम लागू होंगे।

