Movie prime

सोहराबुद्दीन एनकाउंटर में सभी 22 आरोपी बरी किये, 21 पुलिस वालों सहित सभी 22 आरोपी बरी हुए

 

RNE Network.

गुजरात मे सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 21 पुलिस वालों सहित 22 लोगों को बरी किये जाने के फैसले को बरकरार रखा है।
 

आरोप लगाया जा रहा है कि एक फर्जी एनकाउंटर में गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति को मार दिया था। इसके अलावा सोहराबुद्दीन शेख की पत्नी कौसर बी की भी हत्या का आरोप है।
 

2005 - 06 के इस मामले में दिसम्बर 2018 में विशेष अदालत ने सभी 22 आरोपियों को बरी कर दिया था। इनमें 21 पुलिस वाले शामिल थे, जो गुजरात, राजस्थान व आंध्र प्रदेश के थे। विशेष अदालत के फैसले को सोहराबुद्दीन के दो भाइयों ने अप्रैल 2019 में हाईकोर्ट में चुनोती दी थी। अब इस मामले में 7 साल बाद उच्च न्यायालय ने फैसला दिया है।

FROM AROUND THE WEB