अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग का आकार घटकर एक फीट, श्रद्धालुओं की आस्था बरकरार
Jul 7, 2026, 08:02 IST
RNE Network.
अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग का आकार घटकर एक फीट रह गया है। मौसम में बदलाव के कारण इस बार बर्फ बहुत तेजी से वहां पिघल रही है।
29 जून को पहली पूजा हुई थी। पहली पूजा के उस दिन हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। इससे पहले 21 मई को शिवलिंग करीब 7 फुट का था।
हालांकि, श्रद्धालुओं की आस्था और इसका कोई असर नहीं पड़ा है। अमरनाथ यात्रा के पहले 3 दिन में लगभग 56 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। ये संख्या पिछले वर्ष से 18 प्रतिशत अधिक है। 2025 में पहले 3 दिन में 47, 972 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे।

