राम मंदिर का प्रसाद बता अमेजन बेच रहा था मिठाई, सामान्य मिठाई को प्रसाद बता बेचा, जुर्माना लगा
Updated: Aug 20, 2026, 11:23 IST
RNE Network.
अयोध्या धाम के राम मंदिर का प्रसाद बताकर सामान्य मिठाईयों की बिक्री की अनुमति देना अमेजन को भारी पड़ गया। केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ( सीसीपीए ) ने अमेजन सेलर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।
प्राधिकरण ने इसे उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाला मामला माना है। सीसीपीए के अनुसार, सम्बंधित मिठाईयों को ' राम मंदिर अयोध्या प्रसाद ' के नाम से बेचा जा रहा था, जवकि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इसकी अनुमति या प्रमाण उपलब्ध नहीं था। सीसीपीए ने माना कि सामान्य मिठाई का प्रसाद की तरह इस्तेमाल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है।

