Movie prime

गड़बड़ी प्रकरण के बीच श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट, चढ़ावे पर भी पड़ा है असर, लोग इस गबन से नाराज

 

RNE Network.

अयोध्या धाम स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की दानराशि में गड़बड़ी के मामले की जांच के बीच अब मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और चढ़ावे में भी कमी दर्ज की जा रही है।
 

मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार जहां पिछले कई महीनों से प्रतिमाह औसतन 7 करोड़ के आसपास दान राशि प्राप्त हो रही थी, वही पिछले एक पखवाड़े में यह आंकड़ा घटकर करीब डेढ़ करोड़ रुपयों तक पहुंच गया है। दान राशि गड़बड़ी प्रकरण सामने आने और उसके बाद एसआईटी जांच शुरू होने के बाद मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर देशभर में चर्चा तेज हुई है।
 

हालांकि मंदिर ट्रस्ट लगातार यह दावा कर रहा है कि दान संग्रह और उसकी गणना की प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित एव पारदर्शी है। लेकिन माना जा रहा है कि विवाद के कारण श्रद्धालुओं के एक वर्ग में सवाल भी उठे हैं। इसका असर दान और दर्शनार्थियों की संख्या पर पड़ने की चर्चा मंदिर परिसर और स्थानीय स्तर पर हो रही है।

FROM AROUND THE WEB