Movie prime

दूध हुआ महंगा : अमूल व मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, दूध की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई

 

RNE Network.

महंगाई की मार से लगातार आम आदमी की कमर टूट रही है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी ने जीना मुहाल कर दिया है। अब हर घर की जरूरत दूध के दाम भी बढ़ा दिए गए है।
 

डेयरी व एफएमसीजी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महंगाई की खबर है। देश की प्रमुख डेयरी को - ऑपरेटिव अमूल और मदर डेयरी ने अपनी दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। जिसका सीधा असर आम आदमी के मासिक बजट पर पड़ेगा।
 

अमूल ने पूरे देश मे दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की वृद्धि है जो देश के सभी बाजारों में समान रूप से लागू की गई है। अमूल का फूल क्रीम दूध अब 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा।
 

मदर डेयरी ने भी 14 मई से दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। पंजाब के दूध ब्रांड वेरका ने भी दूध की कीमत बढ़ाई है। इस मूल्य वृद्धि से खाद्य महंगाई पर असर पड़ने की संभावना है।

FROM AROUND THE WEB