Movie prime

एंड्रायड फोन पर मिलेगा गूगल पिक्सल डिवाइस जैसा लुक, अपनाएं यह तरीका 

लाइव अपडेट और स्टेक्ड नोटिफिकेश
 

गूगल हर साल एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम का नया वर्जन जुलाई से सितंबर के बीच लांच करता है, लेकिन इस बार जून में ही रिलीज कर दिया। इस अपडेट से नए और शानदार फीचर्स मिलेंगे। एंड्रायड 16 अभी गूगल पिक्सल डिवाइस के लिए उपलब्ध है। जल्द ही अन्य ब्रांड्स के फोन पर भी आएगा। अगर आपके पास पिक्सल फोन नहीं है तो अपने ब्रांड की आफिशियल वेबसाइट या सपोर्ट चैनल्स पर अपडेट का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

एंड्रायड 16 का मैटीरियल एक्सप्रेसिव यूआइ एक नया और फ्रेश लुक देता है। जैसे ही आप फोन अनलाक करेंगे, आपको बर्टस, आइकंस और एप कंट्रोल्स में बदलाव नजर आएगा। बर्टस अब टच करने पर हल्के से हिलते हैं। जिसे गूगल जिगल इफेक्ट कहता है। गूगल ने इस यूआइ को डेवलपर्स के लिए आसान बनाया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा एप्स इसे अपनाएं।

एडैप्टिव एप्स : आजकल फोल्डेबल फोन और टैबलेट्स का जमाना है। एडैप्टिव एप्स फीचर डेवलपर्स को एप्स को अलग-अलग स्क्रीन साइज के लिए डिजाइन करने की सुविधा देता है। सामान्य स्मार्टफोन पर यह सामान्य ही दिखेगा, लेकिन फोल्डेबल फोन (जैसे गैलेक्सी जेड फोल्ड) या टैबलेट पर ये एप्स बड़ी स्क्रीन के हिसाब से फैल जाएंगे और पूरा स्पेस यूज करेंगे।

लाइव अपडेट और स्टेक्ड नोटिफिकेश

एंड्रायड के नोटिफिकेशन फीचर हर साल बेहतर होते जा रहे हैं और एंड्रायड 16 में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। लाइव अपडेट नोटिफिकेशन यह फीचर रियल टाइम में अपडेट्स दिखाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप खाना आर्डर करते हैं, तो नोटिफिकेशन में ही डिलीवरी ड्राइवर की लोकेशन अपडेट होती रहेगी, बिना एप खोले। डेवलपर्स ये एप्स बड़ी स्क्रीन के हिसाब से फैल जाएंगे और पूरा स्पेस यूज करेंगे।

लाइव अपडेट और स्टेक्ड नोटिफिकेशन

एंड्रायड के नोटिफिकेशन फीचर हर साल बेहतर होते जा रहे हैं और एंड्रायड 16 में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। लाइव अपडेट नोटिफिकेशन यह फीचर रियल-टाइम में अपडेट्स दिखाता है। उदाहरण के लिए, अगर आप खाना आर्डर करते हैं, तो नोटिफिकेशन में ही डिलीवरी ड्राइवर की लोकेशन अपडेट होती रहेगी, बिना एप खोले। डेवलपर्स 16 इसे डिलीवरी, राइड शेयरिंग या दूसरी सर्विसेज के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसे गूगल एपीआइ में कंसिस्टेंट प्रोग्रेस नोटिफिकेशन भी कहते हैं।

आटो युपिंग नोटिफिकेशन वाट्सएप या इंस्टाग्राम बार-बार नोटिफिकेशन भेजता है, तो यह फीचर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ देता है। इससे नोटिफिकेशन पैनल साफ-सुथरा रहता है और आपको एक-एक करके नोटिफिकेशन हटाने की जरूरत नहीं पड़ती है। ये दोनों फीचर्स आपके फोन को ज्यादा व्यवस्थित और यूजर-फ्रेंडली बनाते हैं।

डेस्कटाय विंडोज

एंड्रायड 16 में डेस्कटाप विंडोज फीचर जोड़ा गया है, जो टैबलेट्स, फोल्डेबल्स और बाहरी डिस्प्ले पर डेस्कटाप जैसा अनुभव देता है। यह सैमसंग के डीईएक्स मोड से मिलता-जुलता है, लेकिन अब यह एंड्रायड 16 का हिस्सा है। फोन को कीबोर्ड और माउस के सा बड़ी स्क्रीन पर कनेक्ट करके कंप्यूटर की तरह यूज कर सकते हैं। इस अलावा, बाहरी डिस्प्ले सपो को और बेहतर किया गया अगर आप अपने फोन कनेक्ट या मानिटर से करते हैं, तो यह फीच काम को आसान  प्रोफेशनल बनाता है यह अभी पूरी तय जारी नहीं किन गया है।

कैसे इंस्टाल करें एंड्रायड 16

एंड्रायड 16 के बीटा प्रोग्राम में शामिल हो सकते हैं। ये स्टेप्स फालो करें

गूगल की एंड्रायड बीटा प्रोग्राम वेबसाइट (android.com/beta) पर जाएं।

गूगल अकाउंट से साइन इन करें।

डिवाइस की लिस्ट में अपना डिवाइस सर्च करें और' आप्ट इन' बटन पर क्लिक करें।

एंड्रायड बीटा प्रोग्राम के नियम और शर्ते को पढ़ ले, स्वीकार करें और 'कफर्म एंड एनरोल' पर क्लिक करें।

अपने फोन की सेंटिग्स में जाए, फिर सिस्टम सिस्टम अपडेट पर टैप करें और अपडेट को इंस्टाल कर लें।

FROM AROUND THE WEB