धार भोजशाला में हिन्दुओं को 365 दिन पूजा का अधिकार, एएसआई ने जारी की नई गाइडलाइन
RNE Network.
धार, मध्यप्रदेश की भोजशाला में अब 365 दिन पूजा का अधिकार रहेगा। भारतीय पुरातत्व विभाग ( एएसआई ) ने संरक्षित धरोहर भोजशाला मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की।
अब हिन्दू समुदाय को 365 दिन पूजा - पाठ का अधिकार रहेगा। इमारत का टाइटल भी चेंज होगा।
पूर्व में एएसआई के रिकॉर्ड में भोजशाला - कमाल मौलाना मस्जिद परिसर दर्ज था। अब मस्जिद शब्द हटकर इमारत की पहचान भोजशाला रहेगी।
दूसरी तरफ मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच की ओर से भोजशाला को मां वाग्देवी मंदिर मानते हुए हिन्दू समाज को पूजा - अर्चना का अधिकार दिए जाने के बाद शनिवार को आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का भोजशाला पहुंचना शुरू हो गया। कोई दंडवत प्रणाम करते हुए पहुंचा तो कोई शंखनाद के साथ।
भोजशाला के गर्भगृह में दीप प्रज्ज्वलित किये गए, अक्षत और कुमकुम से ऊँ और स्वस्तिक की आकृतियां बनाई गई। हनुमान चालीसा और वैदिक मंत्रों का पाठ हुआ। इस दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

