Movie prime

प्रथम पूजा के साथ बाबा अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ, 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

 

RNE Network.

ज्येष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल सोमवार को सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा में पारंपरिक रूप से प्रथम पूजा की। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा 2026 की विधिवत शुरुआत हो गयी।
add

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर बेस कैप से रवाना होगा। इसके बाद 3 जुलाई से यात्रा आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।
 

इस वर्ष 57 दिवसीय बाबा अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन सम्पन्न होगी। यात्रा पारम्परिक पहलगाम मार्ग और बालटाल मार्ग, दोनों रास्तों से एक साथ संचालित की जायेगी।

FROM AROUND THE WEB