Movie prime

बद्रीनाथ धाम के कपाट छह महीनें बाद खुले, शीतकालीन अवकाश के बाद भक्तों के लिए कपाट खुले

 

RNE Network.

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय क्षेत्र में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट कल गुरुवार को सुबह  अच्छे मुहूर्त में खोल दिये गए। 6 महीनें के शीतकालीन अवकाश के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए। 
 

चमोली जिले में स्थित मंदिर के गेट सुबह 6.15 बजे वैदिक रीति - रिवाज और पूजा - अर्चना के बाद खोले गए। मंदिर परिसर में देश - विदेश से हजारों तीर्थयात्री मौजूद थे। 
 

नर और नारायण पर्वतों के बीच स्थित मंदिर को इस अवसर पर टन भर फूलों से सजाया गया था। इससे पहले गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके है। अब उत्तराखंड के इन चारों धामों की यात्रा आरम्भ हो गयी है।

FROM AROUND THE WEB