Movie prime

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: मुख्य आरोपी के घर से भगवान नारायण की मूर्ति और चांदी का नाग बरामद

 

RNE Network.

बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी मामले में अब तेज गति से कार्यवाई शुरू हो गई है। एसआईटी इस चढ़ावा चोरी की जांच कर रही है और कई जगहों पर तलाशी ली जा रही है। बदरीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में लगातार नई जानकारियां सामने आ रही है।
 

एसआईटी ने मुख्य आरोपित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नोटियाल के बदरीनाथ आवास से भगवान नारायण की मूर्ति , नाग और नेपाली करेंसी बरामद की। उनके आवास से एसआईटी ने 500 - 500 रुपये के नोट, नेपाल की करेंसी ( 150 नोट ) और चांदी के सिक्के बरामद किए। इसके अलावा उनके कब्जे से भगवान नारायण की मूर्ति और चांदी का नाग बरामद हुआ।

FROM AROUND THE WEB