वॉयस डीपफेक से अब ठगी हुई शुरू, भरतपुर पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है
Jul 13, 2026, 11:02 IST
RNE Network.
साइबर क्राइम करने वाले लोगों को अब ठगने के नए नए तरीके काम में ले रहे हैं। इस कारण साइबर क्राइम भी बहुत बढ़ गए हैं। लोग आसानी से साइबर क्राइम करने वालों के चक्कर मे फंस रहे हैं, इनसे अब सावधानी रखनी की जरूरत है।
साइबर क्राइम करने वालों का ठगी का नया तरीका है ' वॉयस डीपफेक ' । साइबर ठगों द्वारा वॉयस डीपफेक के इस्तेमाल के बड़े खतरे को देखते हुए भरतपुर रेंज पुलिस ने आमजन के लिए विशेष एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है।
पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि यदि किसी परिचित की आवाज में अचानक पैसे मांगने का फोन आये तो उस पर तुरन्त भरोसा न करें। कॉल काटकर सम्बंधित व्यक्ति को उसके पहले से उपलब्ध नम्बर पर वापस फोन करें और पूरी जानकारी की पुष्टि करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

