Movie prime

बीकानेर के डॉक्टर का कमाल, अपोलो बेंगलुरु में रोबोटिक सर्जरी टीम में चयन

 

RNE, BIKANER.

बीकानेर के युवा एवं प्रतिभाशाली कार्डियोथाॅरेसिक वास्कुलर सर्जन डॉ. समीर धींगड़ा का बेंगलुरू के प्रतिष्ठित अपोलो हाॅस्पीटल में रोबोटिक सर्जरी प्रशिक्षण एवं सेवाओं के लिए चयन होने पर बीकानेर में खुशी की लहर है। डॉ. धींगड़ा का चयन अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी तकनीक से जुड़ी विशेष टीम में किया गया है, जिसे चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Bikaner

 

बीकानेर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पूनरासर, श्री कोलायतजी एवं हनुमानगढ़ के पल्लू में चिकित्सा अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद डाॅ धींगड़ा ने पीबीएम स्थित हल्दीराम हार्ट हाॅस्पीटल में डाॅ नरेश त्रेहान की टीम के साथ कार्य करना शुरू किया। टीम के साथ कार्य करते हुए डाॅ धींगड़ा ने हार्ट हाॅस्पीटल के उत्थान में अथक परिश्रम किया। 

 

डाॅ धींगड़ा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की उन्नत तकनीक है, जिसके माध्यम से जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता और कम समय में किए जाते हैं। इस तकनीक से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव तथा शीघ्र स्वस्थ होने जैसे लाभ मिलते हैं। अपोलो हाॅस्पीटल के डॉ. सत्यकी पी. नंबाला के साथ काम करना, कार्डियक केयर के एक नए युग में कदम रखने जैसा महसूस होता है। यहाँ रोबोटिक टेक्नोलॉजी न केवल सर्जरी को आसान बनाती है बल्कि इसे ज्यादा सटीक और मरीजों के लिए ज्यादा सुविधाजनक भी बनाती है जहाँ बेहतर नतीजे देने के लिए इंसानी कौशल और आधुनिक सिस्टम का मेल होता है। हार्ट सर्जरी का भविष्य अभी से आकार ले रहा है और मैं इस रोमांचक बदलाव का हिस्सा बनकर खुद को धन्य महसूस करता हूँ। डॉ. धींगड़ा ने कहा कि वे भविष्य में बीकानेर में भी आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

डॉ. समीर धींगड़ा की इस उपलब्धि पर जयनारायण व्यास काॅलोनी स्थित निवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रूबी खत्री धींगड़ा, मनीष धींगड़ा, सुनीलम, नरेश थरेजा, दामोदर तंवर, हरीश वर्मा, अनुज शेखावत, सतपाल, मंजू आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों ने कहा कि बीकानेर के लिए यह गर्व का विषय है कि यहां का एक युवा डॉक्टर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहा है। 

FROM AROUND THE WEB