Bikaner-Jaipur Flight : समर शेड्यूल जारी, जयपुर के लिए चालू रहेगी उड़ान, मंत्री मेघवाल का योगदान
Mar 20, 2026, 20:48 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर-जयपुर के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के बंद होने की आशंका के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से नागरिक इस सेवा को जारी रखने की मांग कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को जारी समर शेड्यूल में इस फ्लाइट को जारी रखा गया है जिससे संकट के बादल पूरी तरह छँट गए हैं।
इस महत्वपूर्ण फैसले में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के प्रयासों को अहम माना जा रहा है। उनके लगातार प्रयासों के चलते ही यह हवाई सेवा अब सुचारु रूप से जारी रहेगी।
बीकानेर एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया कि यह उड़ान Alliance Air द्वारा संचालित की जा रही है, जिससे बीकानेर और जयपुर के बीच यात्रा और अधिक आसान हो गई है।
नया समर शेड्यूल :
फ्लाइट संख्या: 9I833 : जयपुर → बीकानेर :
* प्रस्थान: 15:20 बजे
* आगमन: 16:30 बजे
फ्लाइट संख्या: 9I834 : बीकानेर → जयपुर :
* प्रस्थान: 16:55 बजे
* आगमन: 18:05 बजे
यह सेवा ATR-42 विमान से संचालित होगी और 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी। नए शेड्यूल के लागू होने से अब बीकानेर और जयपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और नियमित हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। व्यापार, पर्यटन और प्रशासनिक कार्यों के लिए यह फ्लाइट एक महत्वपूर्ण कड़ी बनी रहेगी।

