सट्टेबाजी पर केंद्र सरकार की बड़ी कार्रवाई, 300 वेबसाइट्स और ऐप्स ब्लॉक
Mar 21, 2026, 09:59 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार लगातार सट्टेबाजी पर सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। ऑनलाइन का युग होने के कारण आजकल हर व्यक्ति इससे जुड़ा हुआ है। लोगों के इस भारी जुड़ाव का लाभ उठाने के लिए सट्टेबाजी की कई वेबसाइट आरम्भ हो गयी। लोग उससे जुड़ भी गये और आर्थिक नुकसान के शिकार हो गए।
इसे एक बड़ी बुराई के रूप में समाज ने देखा और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की। संसद में भी सट्टेबाजी की इन वेबसाइट्स के खिलाफ आवाज उठी। तब सरकार ने भी इनके खिलाफ खड़ा रुख अपनाया। केंद्र सरकार ने जुए और सट्टे की 300 वेबसाइट्स और एप्लिकेशंस को ब्लॉक कर दिया है। ब्लॉक की गई साइटें ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफार्म से जुड़ी है। अब तक 8400 ऐसी वेबसाइट्स को ब्लॉक किया जा चुका है।

