केंद्र सरकार ने ईपीएस - 95 के तहत पेंशन बढ़ाने पर विचार किया
May 1, 2026, 09:11 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ईपीएस - 95 के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन में वृद्धि करने पर विचार कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रम और वित्त मंत्रालय के बीच इस पर उच्च स्तरीय वार्ता जारी है।
गौरतलब है कि लंबे समय से कर्मचारी संगठन मौजूदा एक हजार की न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग कर रहे है। उधर, सरकार ने ईपीएफओ के निष्क्रिय खातों में फंसे पैसे निकालने के लिए ई - प्राप्ति पोर्टल लांच करने की घोषणा की है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार इसका उद्देश्य 31 मार्च 2024 तक निष्क्रिय खातों में पड़ी 8505 करोड़ की राशि का निपटान करना है।

