Movie prime

शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र ने 637.20 करोड़ रुपये के निवेश से 92 सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी

 

RNE Network.
 

शिमला जिला के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 के तहत सड़कों का जाल बिछने वाला है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना 4 के तहत शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए 637.20 करोड़ रुपये के निवेश से 92 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। ये परियोजनाएं कुल 451.19 किलोमीटर लंबी हैं और इनसे क्षेत्र के 149 गांवों को प्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा।

एक मजबूत सड़क नेटवर्क न केवल ग्रामीण जीवन को आसान बनाता है बल्कि आपदा प्रबंधन, पर्यटन संवर्धन और रोजगार सृजन में भी अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।पीएम ग्राम सड़क योजना ग्रामीण संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे किसानों, बागवानों, छात्रों और आम जनता के लिए परिवहन में काफी आसानी होगी, साथ ही कृषि, बागवानी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा।

FROM AROUND THE WEB