केंद्र ने पैट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रूपए से घटाकर की शून्य, डीजल पर 10 से घटाकर 3 रूपए प्रति लीटर
Mar 27, 2026, 12:22 IST
RNE Network.
केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी राहत देते हुए पैट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस निर्णय के अनुसार पैट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रूपए से घटाकर शून्य कर दी गई है जबकि डीजल पर 10 से घटाकर 3 रूपए प्रति लीटर की गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद देश में पैट्रोल व डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी और लॉकडाउन जैसी अफवाहें निराधार हैं।

