Chanakya Niti: जीवन के आखिरी वक्त तक गरीब रहता है ऐसा व्यक्ति, हमेशा खाली रहती है जेब
Jul 21, 2025, 16:35 IST
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें बताइ जिसे मानकर हम अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आचार्य चाणक्य को भारत का महान रणनीतिकार और विद्वान अर्थशास्त्री कहा जाता है। भले ही आज आचार्य चाणक्य नहीं है लेकिन उनके नीति शास्त्र में बताई गई बातों को मानकर जीवन में सफलता प्राप्त किया जा सकता है।
चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में बताया कि कुछ लोग आजीवन गरीब रह जाते हैं इसके पीछे उनकी ही गलतियां होती है। तो यह जानते हैं क्यों कुछ लोग हमेशा गरीब रहते हैं...
आचार्य चाणक्य का मानना है कि जो लोग मूर्ख को समझने में समय बर्बाद करते हैं वह हमेशा पीछे रहते हैं और कभी अमीर नहीं बनते। आपको अपने समय का सही उपयोग करना चाहिए क्योंकि समय का गलत उपयोग करना आपके लिए परेशानी खड़े कर सकता है। गरीब रहेंगे।
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग दूसरों पर निर्भर रहते हैं और हमेशा पैसे मांगते हैं गरीबी उनका पीछा कभी नहीं छोड़ती।
चाणक्य नीति के अनुसार गंदगी में रहने वाले व्यक्ति दरिद्रता के शिकार हो जाते हैं और ऐसे घर में माता लक्ष्मी कभी नहीं आती। व्यक्ति को अपना घर हमेशा साफ रखना चाहिए वरना कभी भी माता लक्ष्मी का आगमन नहीं होगा।
जिन लोगों के जुबान पर मिठास नहीं रहती हमेशा कड़वा बोलते हैं उनके घर में कभी लक्ष्मी नहीं आती। व्यक्ति को अपने जुबान पर मिठास रखनी चाहिए वरना मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है और कंगाली रहती है।
जो लोग आलस का त्याग नहीं करते और आज का काम चल पर डालते रहते हैं वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ते। कभी भी आलस नहीं करना चाहिए हमेशा जीवन में आगे बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है और आप हमेशा कंगाल रहेंगे।