RudraNewsExpress_Logo

कपड़े बदले, घूंघट डाला, कांग्रेस, बीजेपी और निर्दलीय तीन बार पर्चा भरा, भाजपा की प्रधान बन गई!

 

देशभर में चर्चा है राजस्थान की इस घूँघट वाली चालाक प्रधान की!

कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत और बीजेपी की प्रधान बन गई!

Rudra News Express Jaipur. 

राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में क्रॉस वोटिंग, सदस्यों की खींचतान, बगावत, मारधाड़ जैसे एपिसोड तो सामने आए है एक चुनाव ऐसा भी हुआ जिसके बारे में सुनकर हैरानी से मुंह खुला रह जाता है। यह चुनाव है डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति में प्रधान का। यहाँ बती कुमारी जिस तरह प्रधान बनी उसमें, धोखा, सस्पेंस, चालाकी, सत्ता का उपयोग आदि तो है ही इसके साथ ही सबसे महत्वपूर्ण है हंसा देने वाला दिलचस्प घटनाक्रम।

घूंघट की ओट में कर दिया खेला : 

निर्दलीय चुनाव जीतकर आई बती कुमारी ने पहले कांग्रेस से पर्चा भरा। कांग्रेस के पूर्व विधायक वाजिब अली पर्दानशीन बती कुमारी को लेकर आए और कांग्रेस की ओर से पर्चा दाखिल कराया।

फिर कपड़े बदले। अब साड़ी की जगह सलवार सूट पहना और चुनरी से चेहरे को ढककर दोबारा प्रशासन के समक्ष हाजिर हो गईं। इस बार वे बीजेपी की ओर से पर्चा भरने आई थीं। खुद गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म उन्हें लेकर आए थे। अधिकारी ने कहा- घूंघट जरा ऊपर कर लो। बती देवी ने घूंघट छूकर रस्म अदायगी की, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। मंत्रीजी ने कहा- हो गया, हो गया। पर्चा ले लो।

इसके बाद बती कुमारी ने निर्दलीय भी पर्चा भर दिया। प्रशासन को घूंघट की आड़ से उम्मीदवार का दीदार अधूरा रहा। ऐसे में तीन बार पर्चा भरा गया। कुछ देर में प्रधान का फैसला हो गया। बती देवी निर्विरोध प्रधान चुन ली गईं।

पूर्ण बहुमत वाली कांग्रेस देखती रह गई : 

दरअसल बृजनगर पंचायत समिति में बती कुमारी पत्नी रिंकू राना भाजपा से निर्विरोध प्रधान बनीं है। यहाँ हैरत की बात यह है कि  बृजनगर की 29 सीटों में कांग्रेस ने 16, भाजपा ने 4 और अन्य सदस्यों ने 9 सीटें जीती हैं। यहां कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल है। बती कुमारी वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर प्रधान निर्वाचित हुई हैं। वे अर्जुन प्रधान की पुत्रवधू हैं। उनके ससुर अर्जुन प्रधान पूर्व में ब्रजनगर पंचायत समिति के प्रधान रह चुके हैं।

FROM AROUND THE WEB