19 अप्रैल से शुरू होगी चार धाम यात्रा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
Mar 7, 2026, 10:57 IST
RNE Network.
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए सर्दी समाप्त होते ही गतिविधियां आरम्भ हो गयी है। सर्दी आते ही पहाड़ों पर बर्फ जमा हो जाती है तब चार धाम की यात्रा को रोक दिया जाता है। श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए यात्रा को रोका जाता है।
गर्मी का आगाज होते ही चार धाम यात्रा को फिर से आरम्भ कर दिया जाता है। इस बार की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होनी तय हुई है। जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी आरम्भ कर दिया गया है। इन पवित्र स्थलों की यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराना आवश्यक होता है।
इस बार की चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी आरम्भ कर दिया है। श्रद्धालु घर बैठे बैठे ही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने के 9 स्टेप है। पूरा प्रोसेस जानकर भक्त आवेदन कर सकते है। 19 अप्रैल से चार धाम की यात्रा आरम्भ हो जायेगी।

