RudraNewsExpress_Logo

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 48 लाख पार

 

RNE Network.

प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। इस यात्रा काल में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में 5 लाख से अधिक है।

यमुनोत्री धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पहली बार दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 6 लाख 68 हजार से अधिक पहुंच गई है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए चारों धामों और यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की जा रही है, लेकिन मौसम खराब होने पर सुरक्षा के मद्देनजर यात्रा को नियंत्रित भी किया जा रहा है। 

मानसून सीजन को देखते हुए चारधाम यात्रा का संचालन विशेष सतर्कता और निगरानी

FROM AROUND THE WEB