Movie prime

चारधाम यात्रा आज से हो रही आरम्भ, 18.25 लाख ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया

 

RNE Network.

उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आज से आरम्भ हो रही है। इस धर्मयात्रा के लिए श्रद्धालुओं ने पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया था। सर्दियों में चारधाम की यात्रा बंद हो जाती है, क्योंकि पहाड़ों पर बर्फ जमा हो जाती है और इन धामों तक पहुंचने के रास्ते भी बंद हो जाते है।
 

गर्मियों की शुरुआत होते ही चारों धाम की यात्रा फिर से आरम्भ होती है और देश भर से श्रद्धालु यहां पहुंचते है। आज से आरम्भ हो रही चारधाम यात्रा के लिए 18.25 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 19 अप्रैल यानी कल से, यमुनोत्री - गंगोत्री के कपाट खुलेंगे। अब इस यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर भी शुरू हो गए है। चारधाम की यात्रा के लिए इस बार उत्तराखंड सरकार ने सुरक्षा, स्वास्थ्य के विशेष प्रबंध किये है।

FROM AROUND THE WEB