चारमीनार एक्सप्रेस के कोच में आग लगी, आग से अफरा तफरी, सभी यात्री सुरक्षित
Apr 27, 2026, 11:06 IST
RNE Network.
रेल जैसे सुविधाजनक सफर में भी कई बार हादसे हो जाते है और यात्रियों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जाती है। पिछले काफी समय से रेलवे ने अधिक दुर्घटनाओं के बाद काफी हद तक नियंत्रण कर लिया था।
तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में चारमीनार एक्सप्रेस के 5 कोच में अचानक आग लग गयी। घटना अलेर स्टेशन के पास हुई। जिससे यात्रियों में अफरा - तफरी मच गई। ट्रेन को तुरंत रोककर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग के कारणों की जांच जारी है।

