Movie prime

कर्नल सोफिया पर बयान के मामले में सीजेआइ खफा, सीजेआइ ने कहा, अब बहुत हो चुका

 

RNE Network.

कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। 
 

मंत्री पर मुकदमा चलाने की मंजूरी देने में राज्य सरकार की ओर से देरी पर अदालत ने नाराजगी जताई। सीजेआइ सूर्यकांत ने कहा, बस बहुत हो गया, अब हमारे आदेश का पालन कीजिये। सबसे पहले तो माफी मांगनी चाहिए थी। 
 

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, सम्भव है कि वह अधिकारी की प्रशंसा करना चाहते थे, लेकिन अपनी बात सही ढंग से नहीं रख पाए और कुछ और कह बैठे। यह मेरा निजी विचार है, सरकार का नहीं।
 

इस दलील पर सीजेआइ सूर्यकांत ने कहा कि बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था और उनमें पश्चाताप का भी कोई भाव नहीं दिखता। उन्होंने कहा, कुंवर विजय नेता है और नेता जानते है कि तारीफ कैसे करनी चाहिये। अगर जुबान फिसलने का मामला था तो वह तुरंत माफी मांग लेते। जस्टिस जॉयमाल्या बागची ने मंत्री के अन्य विवादित बयानों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसा बयान देना उनकी आदत है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी।

FROM AROUND THE WEB