नीट री-एग्जाम में अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती, सीएम भजनलाल ने दिए कड़े सुरक्षा के निर्देश
Jun 15, 2026, 09:45 IST
RNE Network.
इस महीने की 21 जून को होने वाली नीट री - एग्जाम के दौरान संदिग्धों व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक केंद्रों का निरीक्षण कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कल अपने निवास पर नीट री - एग्जाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित सम्बंधित जिलों के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक वी सी के माध्यम से जुड़े।

