त्योहारों से पहले महंगा होगा खाने का तेल, रसोई का बजट बिगड़ेगा
Aug 1, 2026, 12:17 IST
RNE Network.
त्यौहारों का सीजन आने से पहले ही खाद्य तेलों की मांग आसमान छूने लगी है। इससे महंगाई बढ़ेगी और उसकी मार हर घर पर पड़ेगी। हर घर की रसोई का बजट एक बार फिर पूरी तरह से गड़बड़ाने की संभावना बन गयी है।
काला सागर क्षेत्र में जंग और रूस - यूक्रेन युद्ध गहराने से सूरजमुखी तेल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत आने वाले जहाजों में 60 दिन तक की देरी हो रही है, जिससे देश में खाद्य तेल महंगा होने का खतरा है।
एसईए ने कहा है कि खाद्य तेलों का आयात 29 प्रतिशत घटा है। इससे तेल की उपलब्धता घटेगी, जिसका असर कीमतों में दिख सकता है। मई में 13.39 लाख टन खाद्य तेल का आयात हुआ था, जो जून में 11.11 लाख टन पर आ गया। पाम तेल का आयात 10.5 प्रतिशत तो सोयाबीन तेल का आयात 23 प्रतिशत घट गया है।

