हार्ट अटैक समझकर दिया CPR, शिक्षिका की टूट गईं दो पसलियां
Aug 2, 2026, 09:20 IST
RNE Network.
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक चोंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भीषण गर्मी और उमस के कारण एक शिक्षिका स्कूटी से गिरकर बेहोश गिर गई, लोगों ने गलती से हार्ट अटैक का मरीज समझ लिया।
बिना जानकारी लोगों ने उन्हें लगातार सीपीआर देना शुरू कर दिया, जिससे उसकी दो पसलियां टूट गयी। शिक्षिका ललिता गर्मी और उमस के कारण चक्कर खाकर अपनी स्कूटी से नीचे गिर गयी। महिला के गिरते ही सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
भीड़ में मौजूद दो युवकों ने अनुमान लगाया कि महिला को हार्ट अटैक आया है और बिना कोई सांस या नब्ज जांचे उन्हें लगातार सीपीआर देना शुरू कर दिया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद खुलासा किया कि महिला को कोई हार्ट अटैक नहीं आया था, बल्कि गलत तरीके से और अत्यधिक दबाव डालकर दिए गए सीपीआर की वजह से उसकी दो पसलियां टूट गयी है।

