Movie prime

आगरा में क्रेडिट कार्ड ठगी गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 10 गिरफ्तार 

 

RNE Network.
 

आगरा में साइबर सेल और सदर पुलिस ने क्रेडिट कार्ड प्वाइंट कैश रिडीम कराने का लालच देकर देशभर में करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने गिरोह के सरगना देव चौहान समेत 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के अधिकांश सदस्य ग्रेजुएट थे और अलग-अलग जिम्मेदारी निभाते थे। कुछ सदस्य सिम उपलब्ध कराते थे, जबकि कुछ फोन कॉल करके लोगों को फंसाते थे।

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर पीड़ितों ने 60 लाख रुपये की ठगी की शिकायतें दर्ज कराई थीं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य ने बताया कि हाल ही में बेंगलुरु की रहने वाली सरिता से 1 लाख 30 हजार रुपये की ठगी हुई। इसके अलावा आगरा के कई लोग भी ठगी का शिकार बने। आरोपितों के पास से 10 मोबाइल, सात एटीएम, तीन आधार कार्ड और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कहा कि गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए सतर्क किया जाएगा।

FROM AROUND THE WEB