RudraNewsExpress_Logo

DA 3% बढ़ा :  48 लाख कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनर्स को फायदा, सरकार पर 10 हजार करोड़ का भार

 

Rudra News Express New Delhi. 

केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इससे कर्मचारियों का DA 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। सरकार पर सालाना लगभग 10,016 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होंगी।

03 महीने का एरियर मिलेगा : 

चूंकि बढ़ोतरी जुलाई से लागू होगी, ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया राशि एरियर के रूप में मिलेगी।  इससे पहले केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में DA और DR में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। तब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हुआ था। अब नई बढ़ोतरी के बाद यह 63 प्रतिशत हो गया है।
मंत्री वैष्णव ने दी जानकारी : 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट में हुए फैसलों की जानकारी दी। वैष्णव ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली का बड़ा तोहफा दिया है। महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की वृद्धि की गई है, जिससे यह 60% से बढ़कर 63% हो जाएगा। 

साल में दो बार संशोधन : 

आमतौर पर साल में दो बार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में संशोधन होता  है। इसका उद्देश्य महंगाई के असर को कम करना है। DA सेवारत कर्मचारियों को मिलता है, जबकि पेंशनभोगियों को इसी तरह DR दिया जाता है। संशोधन के लिए औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) सहित महंगाई के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है।

FROM AROUND THE WEB