Movie prime

रक्षा मंत्री ने स्वीकारा कि चीन ने उनको दी थी  भारत की खुफिया जानकारी
 

 

RNE Network.

अलग अलग मंचों पर अब पाकिस्तान का सच खुलकर सामने आ रहा है। पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में चकित करने वाला खुलासा किया है। जिससे सभी लोग अचंभित है, एक तरह से यह भारत के आरोपों की स्वीकारोक्ति है।
 

पाक रक्षा मंत्री ने उस इंटरव्यू में कहा है कि भारत के साथ हाल के सैन्य तनाव व ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान को भारत की वायु रक्षा प्रणाली, मिसाइलों और उड़ान पथ से सम्बंधित गोपनीय खुफिया जानकारी प्रदान की।
 

यह बयान भारत - पाकिस्तान संबंधों में एक नए विवाद को जन्म दे सकता है और क्षेत्रीय भू - राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकता है। अरब न्यूज को दिए गए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा, मित्र देशों के बीच सेटेलाइट या अन्य माध्यमों से खुफिया जानकारी साझा करना आम बात है। चीन ने भी भारत के साथ हमारे तनाव के दौरान हमें महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी। चीन का भी भारत के साथ विवाद है।