Movie prime

दिल्ली हाईकोर्ट से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी राहत, X अकाउंट बहाल करने के आदेश

 

RNE Network.

कॉकरोच जनता पार्टी ( सीजेपी ) को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बहाल करने का आदेश दिया है। सीजेपी का इन दिनों दिल्ली में जंतर मंतर पर धरना चल रहा है।
 

केंद्र सरकार ने इस मामले में कहा कि अकाउंट बहाल करने में उसे कोई आपत्ति नहीं है। उसके बाद जस्टिस स्वर्ण कांता की पीठ ने यह निर्देश दिया। इससे पहले इंटलीजेंस ब्यूरो के इनपुट के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक्स को अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था। पार्टी संस्थापक अभिजीत दिपके ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनोती दी थी।

FROM AROUND THE WEB