Delhi-NCR Pollution : हवा की क्वालिटी गिरी, CAQM का फैसला, GRAP-1 लागू, निगरानी बढ़ाने पर जोर
Rudra News Express New Delhi.
एक बार फिर दिल्ली की हवा गड़बड़ा गई है। दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बुधवार को पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के पहले चरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं।
सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्धारित उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा है। लोगों से भी GRAP के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। GRAP का पहला चरण वायु गुणवत्ता के खराब स्तर पर पहुंचने या उसके बिगड़ने की आशंका के दौरान लागू किया जाता है। इसके तहत धूल और अन्य प्रदूषणकारी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए जाते हैं।
- GRAP-1 के प्रमुख उपाय?
- सड़कों की नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के उपाय।
- निर्माण और तोड़फोड़ स्थलों पर धूल उड़ने से रोकने के निर्देशों की निगरानी।
- खुले में कचरा और अन्य सामग्री जलाने पर रोक के नियमों का पालन।
- प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों और औद्योगिक गतिविधियों पर निगरानी।
- संबंधित एजेंसियों को नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश।
गौरतलब है कि दिल्ली-NCR में सर्दियों की शुरुआत के साथ वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर होने लगती है। ऐसे में GRAP-1 लागू करना शुरुआती कदम है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता के आधार पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जरूरत पड़ने पर आगे के उपाय लागू किए जा सकते हैं।

