Movie prime

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद की बेटी की पोस्ट से मचा विवाद

 

RNE Network.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भुवनेश्वर से भाजपा के सांसद अपराजिता सारंगी की बेटी अर्चिता सचिन राहर की सोशल मीडिया पोस्ट विवाद का कारण बन गयी है।
 

पोस्ट के बाद ओडिशा भाजपा के कई नेताओं ने नाराजगी जताई और पार्टी अनुशासन का मुद्दा उठाया। राहर ने बाद की पोस्ट में भी अपना रुख नहीं बदलने की बात कही, जबकि बाद में उनका इंस्टाग्राम अकाउंट बन्द हो गया।
 

राहर के इंस्टाग्राम पर राष्ट्रीय ध्वज की पृष्ठभूमि में धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अब अर्चिता राहर का इंस्टाग्राम अकाउंट बन्द हो गया है। वहीं ओडिशा भाजपा के नेताओं , जिनमें उनकी मां अपराजिता सारंगी भी शामिल है, ने धर्मेंद्र प्रधान के प्रति सहानुभूति जताई। सांसद के कार्यालय सहायक धनेश्वर बारिक ने पीटीआई से फोन पर कहा, हर व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने का अधिकार है। उनकी बेटी जेन - जी पीढ़ी से है और उसने कहा कि वह अपने बयान पर कायम है। उसे अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।

FROM AROUND THE WEB