एलपीजी की कालाबाजारी पर सीधे एफआईआर, लाइसेंस भी कैंसिल होगा, सीएम ने की समीक्षा बैठक
RNE Network.
राज्य में एलपीजी की कालाबाजारी करने पर सीधे एफआईआर दर्ज होगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति - फर्म का लाइसेंस भी कैंसिल किय्या जायेगा।
बार बार नियमों का उल्लंघन करने वाले को ब्लैक लिस्ट किया जायेगा। सीएम भजनलाल शर्मा ने कल सभी जिला कलेक्टर्स को प्रतिदिन एलपीजी के सम्बंध में नियमित समीक्षा कर जमीनी परिस्थितियों का फीडबैक लेने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि आकस्मिक निरीक्षण कर अनियमितताओं पर तत्काल कार्यवाई तथा स्टॉक रजिस्टर एवं वास्तविक भंडारण का मिलान भी सुनिश्चित करें। शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में एलपीजी आपूर्ति के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए।
24 घन्टे में समाधान करें:
मुख्यमंत्री ने पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का 24 घन्टे में समाधान करने का कहा। सोशल मीडिया, स्थानीय मीडिया एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाये। अफवाह या गलत सूचना के कारण उत्पन्न कृत्रिम मांग को निर्देशित करें। मांग व आपूर्ति की स्थिति का दैनिक आंकलन होगा।
पीएनजी कनेक्शन 24 घन्टे में:
सीएम ने कहा कि पीएनजी एवं सीजीडी नेटवर्क के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पाइपलाइन बिछाने संबंधी सभी स्वीकृतियां 24 घन्टे के भीतर जारी होगी।

