Movie prime

हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान, सात जन्मों तक सुहागन रहने का मिलेगा आशीर्वाद

 

Hariyali Teej: हरियाली तीज के त्यौहार का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। इस साल 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्यौहार मनाया जाएगा। हरियाली तीज के त्यौहार का विशेष महत्व है क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। हरियाली तीज के दिन कुछ चीजों का दान करके आप अटल सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं।

 हरियाली तीज के दिन करें इन चीजों का दान 

 सुहाग की चीजो का दान : हरियाली तीज के दिन सुहाग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। सुहाग की चीजों का दान करने से अटल सौभाग्यवती होने का वरदान मिलता है।

 फलों का दान : हरियाली तीज के दिन आपको फलों का दान करना चाहिए लेकिन ध्यान रखें कि आपको लाल फल का दान करना चाहिए।

सिंदूर : हरियाली तीज के दिन सिंदूर का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन आप सिंदूर का दान करेंगे तो आपके जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएगी और जीवन में खुशहाली आएगी साथ ही अटल सौभाग्यवती होने का वरदान मिलेगा।

 लाल चूड़ियों का दान : हरियाली तीज के दिन लाल चूड़ियों का दान करना शुभ माना गया है। ऐसा करने से सभी परेशानियां दूर हो जाती है और जीवन में खुशहाली आती है। लाल चूड़ियों को बेहद ही शुभ माना गया है इसलिए हरियाली तीज के दिन लोग लाल चीजों का दान करते हैं।