सुगम रेल संचालन हेतु भिवानी-रोहतक रेलखण्ड पर किया जा रहा है दोहरीकरण कार्य, रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
RNE Network.
रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के भिवानी-रोहतक रेलखण्ड के मध्य डोभभाली-लाहली-कलानौल कलां स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिंगनलिग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं ( प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेलसेवा दिनांक 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 54015, रोहतक- भिवानी रेलसेवा दिनांक 26.01.26 से 15.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा दिनांक 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 54011, रोहतक-हांसी रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से 16.02.26 तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 54012, हांसी- रोहतक रेलसेवा दिनांक 14.02.26 से 16.02.26 तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा दिनांक 14.02.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली- हिसार रेलसेवा दिनांक 14.02.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं:
1. गाडी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रोहतक तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलेसवा रोहतक-भिवानी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं:
1. गाडी संख्या 14619, अगरतला-फिरोजपुर रेलसेवा जो दिनांक 29.01.26, 05.02.26 व 12.02.26 को (03 ट्रिप) अगरतला से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-झाडली-बठिण्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जींद, जाखल, धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
2. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 से 13.02.26 तक (17 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डोभभाली-महम-हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
3. गाडी संख्या 14731, दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा जो दिनांक 13.02.26 से 16.02.26 तक (04 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग रोहतक-जाखल-बठिण्डा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा जींद, जाखल व धुरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
4. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 27.01.26 से 12.02.26 तक (17 ट्रिप) बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हांसी-महम-डोभभाली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
5. गाडी संख्या 14732, बठिण्डा- दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 13.02.26 से 16.02.26 तक (04 ट्रिप) बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग बठिण्डा-जाखल-रोहतक होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा धुरी, जाखल व जींद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
6. गाडी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 15.02.26 से 16.02.26 तक (02 ट्रिप) हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हांसी-महम-डोभभाली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
7. गाडी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 15.02.26 को (01 ट्रिप) नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डोभभाली-महम-हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
8. गाडी संख्या 14717, बीकानेर-हरिद्वार रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26, 30.01.26, 02.02.26, 04.02.26, 06.02.26, 09.02.26, 11.02.26, 13.02.26 व 16.02.26 को (09 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हांसी-महम-डोभभाली होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
9. गाडी संख्या 14718, हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 29.01.26, 31.01.26, 03.02.26, 05.02.26, 07.02.26, 10.02.26, 12.02.26 व 14.02.26 को (08 ट्रिप) हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग डोभभाली-महम-हांसी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा महम स्टेशन पर ठहराव करेगी।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगीः-
1 गाडी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा जो दिनांक 01.01.26 से 27.01.26 तक (27 ट्रिप) दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
2 गाडी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेलसेवा जो दिनांक 01.01.26 से 27.01.26 तक (27 ट्रिप) भिवानी से प्रस्थान करेगी वह कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
3 गाडी संख्या 12556, बठिण्डा-गोरखपुर रेलसेवा जो दिनांक 01.01.26 से 27.01.26 तक (27 ट्रिप) बठिण्डा से प्रस्थान करेगी वह कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
4 गाडी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 14.01.26 से 17.02.26 तक (35 ट्रिप) भिवानी से प्रस्थान करेगी वह लाहली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।


